रुडकी, जून 10 -- लक्सर। लक्सर से गांव लौट रहे एक युवक को टक्कर मारने के आरोपी कंटेनर वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुक्कनपुर गांव निवासी संतरपाल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई चुन्नीलाल सात जून कोबाइक से लक्सर से अपने गांव लौट रहा था। आरोप है कि सेठपुर गांव के सामने एक तेज रफ्तार कंटेनर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हायर सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारने के मामले में मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...