मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक पर मुकदमा
विकासनगर, मई 12 -- कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के जीवनगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि दस मई की रात को सुधांशु कश्यप और दिव्यांश निवासी जीवनगढ़ मोटरसाइकिल से विकासनगर से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे जीवनगढ़ स्थित प्रदीप सीमेंट स्टोर के पास पहुंचे, तभी ट्रक के चालक ने बिना इंडिकेटर दिए अचानक ट्रक मोड़ दिया, जिससे मोटरसाइकिल ट्रक से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां सुधांशु कश्यप को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दिव्यांश का उपचार जारी है। बताया कि मृतक के पिता अनिल कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.