मोटरसाइकिल लूट का उद्भेदन,बाइक समेत 2 बदमाश गिरफ्तार
बेगुसराय, जून 3 -- वीरपुर,निज संवाददाता। वीरपुर-गभुआ-मैदाबभनगामा सड़क पर 29 मई को हुई बाइक लूट की घटना का पुलिस ने बुधवार को उद्भेदन कर दिया। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 युवकों को लूटी गई बाइक व मोबाइल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर निवासी 19 वर्षीय मो अब्दुल रहमान और 21 वर्षीय मो अंसारुल के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि अब्दुल के पिता का नाम मो कलीम है,जबकि अंसारुल इसी गांव के मो साबीर का पुत्र है। थानाध्यक्ष ने बताया कि 29 मई को गभुआ वीरपुर स्थित बिद्युत सब स्टेशन के पास बरैपुरा निवासी राजेश ठाकुर के पुत्र शुभम कुमार की बाइक 3 युवकों ने लूट ली थी। यह भी पढ़ें- मोटरसाइकिल लूट का उद्भेदन,बाइक समेत 2 बदमाश गिरफ्तार सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों की पहचान हुई। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.