मोटरसाइकिल में लगी आग
गिरडीह, जून 3 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। हरलाडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत सिमरकोढ़ी पंचायत के बोरापहाड़ी गांव के समीप मंगलवार को एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान सड़क से गुजर रहे लोग भी कुछ देर के लिए दहशत में आ गए। जानकारी के अनुसार, चतरो गांव का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था। इसी दौरान बोरापहाड़ी के पास बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। युवक ने किसी तरह बाइक से उतरकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने पूरी मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया और बाइक जलकर पूरी तरह खाक हो गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि बाइक में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण आग लगी होगी। हालांकि आग लगने के वास्तविक का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.