मोटरसाइकिल में घुसा उल्फ स्नेक, वनकर्मी ने किया रेस्क्यू
पाकुड़, जून 18 -- महेशपुर। प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय निवासी राहुल कुमार की मोटरसाइकिल के अंदर एक सांप घुस गया। गाड़ी स्टार्ट करने से पहले नजर पड़ जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। राहुल कुमार ने तुरंत इसकी सूचना जाने-माने स्नेक रेस्क्यूअर अशराफुल शेख को दी। सूचना मिलते ही अशराफुल शेख मौके पर पहुंचे और मोटरसाइकिल को बिना कोई नुकसान पहुंचाए सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अशराफुल शेख ने बताया कि यह भेड़िया सांप था, जिसका वैज्ञानिक नाम लाईकोडोन ऑलिकस है। यह सांप पूरी तरह से बिना जहर वाला और शांत स्वभाव का होता है, जो बरसात के दिनों में छिपकलियों और कीड़ों के शिकार के लिए अक्सर निकलता है।सांप के पकड़े जाने के बाद राहुल कुमार और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बाद में सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। अशराफुल शेख ने अपील की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.