मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल
चतरा, मार्च 28 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। मोटरसाइकिल दुर्घटना में 27 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल। ग्रामीणों के सहयोग से युवक को सीएससी केंद्र प्रतापपुर में कराया गया भर्ती जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया जी रेफर कर दिया गया है। युवक की पहचान बरवाकोचवा गांव निवासी महेंद्र यादव के पुत्र बिरजू यादव के रूप में किया गया है। बिरजू यादव गुरुवार को देर शाम साप्ताहिक बाजार यादव नगर टंडवा से बाजार कर घर वापस लौट रहा था इसी क्रम में विपरीत दिशा से ऑटो आ रही थी जो अपने चपेट में ले लिया जिसे मोटरसाइकिल पर सवार बिरजू यादव दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसे गंभीर चोटे आई है। घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो लेकर फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.