हजारीबाग, मार्च 5 -- पदमा/इचाक प्रतिनिधि होली के रंगों और खुशियों के बीच पदमा क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार जहां पूरे दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, वहीं रात्रि में एक दर्दनाक हादसे की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव के युवक किशोरी प्रसाद मेहता, पिता स्वर्गीय भुइंय मेहता, की मौत नेशनल पार्क के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीणों में भी गहरा दुख देखा जा रहा है। होली की खुशियां पल भर में गम में बदल गईं। परिवार एवं ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 5 मार्च को दोपहर 12:00 बजे उनका अंतिम संस्कार कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.