गढ़वा, जनवरी 27 -- भंडरिया। थानांतर्गत जोगिया मठ गांव निवासी विमल कच्छप के 18 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कच्छप की सोमवार की रात मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। जितेंद्र सोमवार को कंजिया बाजार कर अपने रिश्तेदार के घर सरईडीह जा रहा था। रात में उनकी मोटरसाइकिल कंजिया बाजार से थोड़ी दूरी पर अचानक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि जितेंद्र का 30 जनवरी को मंगनी का कार्यक्रम था। उसी की तैयारी में रिश्तेदार को निमंत्रण देने जा रहा था। युवक की मौत से लोगों में शोक व्याप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.