गढ़वा, अप्रैल 20 -- गढ़वा। गढ़वा-रेहला मार्ग पर रविवार देर शाम चेतना गांव के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक महिला और उसका बेटा घायल हो गया। घायल फरठिया गांव निवासी प्रेम कुमार चौधरी की पत्नी रेणु कुमारी और उसका तीन वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रेणु अपने परिजन के साथ बच्चा को लेकर गढ़वा की ओर आ रहे थी। उसी क्रम में अचानक उसके मोटरसाइकिल के सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने के क्रम में उसकी मोटरसाइकिल चेतना गांव के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- मोटरसाइकिल के टक्कर में दो घायल यह भी पढ़ें- मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.