गढ़वा, जनवरी 5 -- धुरकी। शक्ति गांव निवासी रविंद्र राम की 35 वर्षीया पत्नी सुषमा देवी सोमवार को मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई। यह दुर्घटना शक्ति मोड़ के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह अपने भाई के साथ मायके पिपरडीह गांव से शक्ति गांव जा रही थी। उसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया। उससे वह बाइक से गिर गई। उसके साथ आठ साल का बेटा भी था। बाइक से गिरने से मां-बेटा घायल हो गए। उसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज कराया गया। इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.