गढ़वा, अप्रैल 19 -- गढ़वा। गढ़वा-नगर ऊंटारी मार्ग पर मेराल गांव के पास रविवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के तिलदाग गांव के बड़ही टोला निवासी 70 वर्षीय देवनाथ शर्मा के रूप में की गई। घटना के संबंध में बताया गया कि देवनाथ के घर में किसी का शादी तय हुआ है। उसी शादी समारोह का कार्ड बांटने के लिए अपने परिजन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेराल की ओर गए हुए थे। उसी क्रम में अचानक उसकी मोटरसाइकिल के सामने एक गाय आ गई। उसे बचाने के दौरान उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह भी पढ़ें- बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहा युवक की सड़क दुर्घटना में मौत घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से देवनाथ को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत ह...