गढ़वा, अप्रैल 14 -- गढ़वा। गढ़वा-मझिआंव मार्ग पर हारण दुबे पहाड़ स्थित ईंट भट्ठा के पास सोमवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मझिआंव थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी स्वर्गीय रामदेव यादव का पुत्र हरिशंकर यादव व उसका भाई रामाशंकर यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में रामाशंकर ने बताया कि वह दोनों भाई एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़वा से अपने घर जा रहे थे। उसी क्रम में हरण दुबे पहाड़ स्थित ईंट भट्ठा के पास एक घोड़ा उसकी मोटरसाइकिल पर कूद गया। उससे दोनों घायल हो गए। यह भी पढ़ें- मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- पेशका में बाइक दुर्घटना में युवक की मौत
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.