मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो घायल, एक रेफर
गढ़वा, जून 3 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के बाना गांव निवासी नारायण प्रसाद का पुत्र अजय कुमार और पचू साव का पुत्र विकास गुप्ता बाइक दुर्घटना में घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि दोनों अपने रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे। उसी बीच करचा गांव के पास एक ऑटो से उनकी टक्कर हो गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने विकास की गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिकी उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.