गढ़वा, फरवरी 4 -- मेराल। थानांतर्गत लातदाग गांव में एनएच 39 फोरलेन पर बुधवार को हाई स्पीड ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना अहले सुबह लगभग पांच बजे की है। घटना स्थल से लातदाग गांव के निवासी चंदन मेहता, अनुज विश्वकर्मा, श्रीराम पासवान और शिवम पासवान ने घायलों को तत्काल उठाकर मेराल अस्पताल पहुंचाया। घायलों में 25 वर्षीय विवेक कुमार गुप्ता और उसकी पत्नी 20 वर्षीया सपना देवी शामिल हैं। दंपति खरौंधी थाना क्षेत्र के सुंडी गांव के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार विवेक अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से घर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान तेज गति से आ रहा ट्रक ने दोनों को चपेट में ले लिया। चंदन ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक भागने में सफल रहा। दोनों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.