गढ़वा, मार्च 3 -- गढ़वा। डंडा थानांतर्गत भिखही मोड़ के पास सोमवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन छात्र घायल हो गए। घायल पचपड़वा गांव निवासी अजय चौधरी का पुत्र अंशु कुमार, राधेश्याम चौधरी का पुत्र रोशन कुमार और बोंगासी गांव निवासी विष्णु देव चौधरी का पुत्र कर्नल कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में बताया कि उक्त तीनों अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर भिखही हाई स्कूल में आठवीं बोर्ड का परीक्षा देने गए थे। वापस लौटने के क्रम में भीखही मोड़ के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने सभी घायलों को उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...