चतरा, मार्च 12 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। इटखोरी के गांधी चौक के पास बाइक दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने सभी घायलों को सीएचसी इटखोरी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक अजित कुमार ने चारों का प्राथमिक इलाज कराया। हादसे में चतरा निवासी देवानंद कुमार, कोडरमा निवासी ज्योतिष कुमार, सोनपुरा गांव निवासी नवीन सिंह और बमनडीहा गांव निवासी कैलाश सिंह शामिल हैं। इनमें गंभीर रूप से घायल सोनपुरा निवासी नवीन सिंह को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, नवीन सिंह और कैलाश सिंह भद्रकाली जा रहे थे तथा देवानंद और ज्योतिष कुमार कोडरमा जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.