मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
गढ़वा, अप्रैल 13 -- भंडरिया। भंडरिया- गोदरमाना सड़क पर सरईडीह पेट्रोल पंप के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में तीनों को भंडरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान सुदन राम की पत्नी 35 वर्षीया जमुनी देवी की मौत हो गई । वहीं शकुंतला देवी व हरदेव सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की टक्कर, महिला समेत चार घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.