गढ़वा, फरवरी 12 -- बड़गड़, प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत बड़गड़ -परसवार मुख्य पथ पर काला खजूरी गांव के पास गुरुवार सुबह दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोग गिरकर घायल हो गए। घायल लोगों में काला खजूरी गांव निवासी 40 वर्षीय उज्जवल बाखला, बरकोल खुर्द निवासी रामबरन सिंह का 21 वर्षीय पुत्र हिंद सागर सिंह व छत्तीसगढ़ के चांदो नवाडीह निवासी 25 वर्षीय अंकित गुप्ता शामिल हैं। सूचना पाकर बड़गड़ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरिया पहुंचाया। जहां घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया। डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल उज्ज्वल बाखला व हिंद सागर सिंह को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि अंकित गुप्ता व हिंद सागर सिंह मोटरसाइकिल से होकर बड़गड़ से डीजल लेकर बरकोल खुर्द गांव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.