गढ़वा, मई 17 -- गढ़वा। गढ़वा -मझिआंव मार्ग पर अटौला गांव के पास रविवार को दो मोटरसाइकिल टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल गढ़वा थाना क्षेत्र के गुरदी गांव निवासी असमुद्दीन खान का पुत्र दिलशाद खान, प्रतापपुर गांव निवासी उमरसाद खलीफा का पुत्र अरमान खलीफा और दूसरी मोटरसाइकिल सवार मेराल थाना क्षेत्र के लिखनिया गांव निवासी स्वर्गीय मुखदेव चौधरी का पुत्र विनय चौधरी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में अरमान खलीफा ने बताया कि वह अपने घर से किसी काम से गए हुए थे। लौटने के क्रम में दूसरी मोटरसाइकिल सवार विनय चौधरी ने अचानक उसके आगे से मोटरसाइकिल को मोड़ दिया। उसके कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर टकरा गई। वहीं दूसरा मोटरसाइकिल सवार विनय ने आरोप लगाया है कि वह मझिआंव से अपने घर आ रहे थे। उसी ...