पाकुड़, मार्च 5 -- महेशपुर थाना क्षेत्र के खांपुर फुटबॉल मैदान से विगत 24 दिसंबर 2025 को चोरी हो गई मोटरसाइकिल मामले में वादिनी छीमी टुड्डू असकंधा गांव निवासिनी के लिखित बयान पर महेशपुर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाने में दिए लिखित आवेदन में वादिनी छीमी टुड्डू ने उल्लेख किया है कि वह विगत 24 दिसंबर 2025 को अपनी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स संख्या जेएच 16 जी 7271 से कदमपुर गांव, पो़ तारापुर, खांपुर पंचायत फुटबॉल मैदान फुटबॉल मैच देखने गई थी। जहां से मेरी उक्त मोटरसाईकिल 24 दिसंबर 2025 को ही चोरी हो गयी थी। जिसे अभी तक हमलोग काफी खोजबीन किए। परन्तु अभी तक कहीं भी कुछ पता नहीं चला। तब थक-हार कर उक्त घटना के संबंध में मैं लिखित रूप से थाना में लिखित आवेदन दे रही हूं। वादिनी के लिखित आवेदन के आधार पर महेशपुर थाने म...