सीवान, सितम्बर 1 -- गुठनी। अंसाव थाना क्षेत्र के पतार बाजार में पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को चोरी की गई बाइक का इंजन लगाकर मोटरसाइकिल चलाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रकौली गांव निवासी आरोपित अनीश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को जैसे ही सूचना मिली कि आरोपित चोरी के मोटरसाइकिल का इंजन लगाकर मोटरसाइकिल का उपयोग कर रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। वही शराब के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है उसके पास से पुलिस ने 3. 8 लीटर शराब बरामद किया है। आरोपी की पहचान अंसाव थाना क्षेत्र के घटेला निवासी अनीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी ...