शाहजहांपुर, फरवरी 1 -- जलालाबाद। जलालाबाद क्षेत्र के गांव नवीगंज निवासी हंसराम और पत्नी जलेस देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों गंगा स्नान के लिए जा रहे थे और मलूकपुर-बरेली रोड पर मोटरसाइकिल में तेल डालवाने के लिए मुड़े थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग और राहगीरों ने सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने एंबुलेंस को बुलाया और दोनों घायलों को जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन चालक की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...