गढ़वा, फरवरी 28 -- गढ़वा। शहर के रंका मोड़ के पास शनिवार को मोटरसाइकिल के चपेट में आने से एक छात्रा घायल हो गई। घायल मेराल थाना क्षेत्र के दलेली गांव निवासी संतोष कुमार रवि की 17 वर्षीया पुत्री रीना कुमारी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रीना अपने घर से गढ़वा परीक्षा देने के लिए आई हुई थी। उसी क्रम में रंका मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे धक्का मार दिया। उससे वह घायल हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.