मोटरसाइकिल की टक्कर से बालक गंभीर घायल
रायबरेली, जून 27 -- बछरावां (रायबरेली) संवाददाता। लखनऊ- प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुरुवा गांव के निकट बीती देर रात लगभग 11:00 बजे के करीब ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके एक परिवार में मौजूद एक किशोर को हाईवे पार करते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया । अनुभव 14 वर्ष पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी ऊंचाहार अपने परिजनों के साथ लखनऊ से वापस घर ऊंचाहार जा रहा था। परिवार के साथ वह क्षेत्र के चुरुवा गांव के निकट एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुका । हाईवे पार कर वह दूसरी तरफ स्थित एक दुकान से कुरकुरे लेने के लिए जाने लगा तभी एक तेज रफ़्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.