हापुड़, फरवरी 6 -- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत छिजारसी टोल प्लाजा पर शुक्रवार की देर रात को मोटरसाकिल की मोटरसाकिल से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार को गंभीर रूप से घायल हाे गए। जानकारी के अनुसार हदसे में मेहमूद और उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं, टक्कर के बाद दोनों सडक पर ही गिर पडे जिससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के समय सडक पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए दोनाें घायल को उठा कर सहायता की। इसके बाद उन्हें नजदीकि अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। दुर्घटना के समय दोनों मोटरसाइकिलें तेज गति में थीं, जिसके चलते संतुलन बिगड़ने से यह टक्कर हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया और घटना से संबंधित जानकारी जुटाई।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.