गढ़वा, मार्च 17 -- गढ़वा। डंडा थानांतर्गत क्षेत्र के बोंगासी गांव निवासी पुरुषोत्तम तिवारी का पुत्र उत्तम कुमार तिवारी और अवधेश तिवारी का पुत्र शिवम कुमार तिवारी रविवार देर शाम मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उत्तम व शिवम एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियाहा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.