जहानाबाद, जनवरी 1 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर नवाबगंज रोड में धनकौल के निकट दो मोटरसाइकिल के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों मोटरसाइकिल चालक घायल हो गए। घायल लोगों में श्रीकांत पासवान ग्राम शकरपुर थाना बेलागंज और राकेश कुमार ग्राम मोगल बिगहा शामिल हैं। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया। जहां दोनों की चिकित्सा की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.