लखीसराय, मार्च 14 -- सूर्यगढ़ा। थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव से एक मोटरसाइकिल की अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी करने का समाचार है। इसे लेकर पटेलपुर के राजेश साव के पुत्र रौशन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने भी पुष्टि की। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वह अपनी मौसी आशा देवी पति रवि कुमार के यहां भोज खाने गया था। घर के बाहर मोटरसाइकिल लगा दी थी। करीब बारह बजे के बाद वह घर आना चाहता तो मोटरसाइकिल गायब थी।इधर-उधर खोजने पर भी गाड़ी नहीं मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...