मोटरसाइकिल की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल
सराईकेला, जून 9 -- खरसावां। खरसावां चौक पर अज्ञात मोटरसाइकिल की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान परदेशी उरांव (10) के रूप में हुई है। वह अपने मामा घर से कहीं जा रहा था तभी यह दुर्घटना हुई। वह कहां जा रहा बच्चा बताने में असमर्थ है । खरसावां पुलिस संबंधित बच्चे के परिवारों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, घायल बच्चा परदेशी उरांव थाना बेड़ो, ग्राम सहेदा मामा घर से आ रहा था। बताया जा रहा है कि वह मामा घर से कहीं जा रहा था। इसी दौरान खरसावां चौक पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में सात वर्षीय बालक गंभीर हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परदेशी उरांव को तुरंत एक नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.