खगडि़या, जुलाई 17 -- चौथम। एक प्रतिनिधि खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत पौरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पुलिस टीम को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौथम पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने तत्काल उपचार शुरू कर दिया। घायलों की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के मालिया निवासी सचिन कुमार तथा पौरा थाना क्षेत्र के बलतारा निवासी अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों की स्थिति का चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया गया।प्रभारी चिकित्सा पद...