संभल, फरवरी 9 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गंवा के पैठ बाजार में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब मोटरसाइकिल का हैंडिल लगने जैसी मामूली बात को लेकर दो महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों महिलाएं आपा खो बैठीं और एक-दूसरे पर चप्पल मारने लगीं। ऐसे में देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें जिसमें महिलाएं एक-दूसरे की चप्पल से पिटाई कर रही हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को एक महिला की मोटरसाइकिल का रास्ते से गुजर रही महिला से लग गया। जिस पर दोनों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई। बात बढ़ने पर दोनों महिलाओं ने हाथों में चप्पल उठा लीं और एक-दूसरे को मारने लगीं। इस दौरान बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लो...