कोडरमा, अप्रैल 22 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के पथलडीहा के समीप बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे बाइक और साइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, विकास राणा (लगभग 25 वर्ष), पिता एसपी राणा, निवासी तेतरौन थाना जयनगर, अपने कर्मी मो. नाजिर के साथ सिलाई मशीन लेकर बाइक से कोडरमा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक साइकिल सवार से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- रायडीह में एनएच-43 पर खटखोर के पास ऑटो-बाइक भिड़ंत,दो घायल स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद एंबुलेंस को कई बार कॉल किया गया, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। बाद में ग्रामीणों ने तत्परता ...