मोटरसाइकिल और मवेशी चोरी गिरोह का खुलासा
पूर्णिया, जुलाई 28 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। सरसी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल एवं मवेशी चोरी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। मंगलवार को सरसी थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के महादेवपुर वार्ड संख्या-7 निवासी बिट्टू यादव उर्फ किशोर कुमार पिता उमेश यादव, बुढ़िया धनकट्टा वार्ड संख्या-14 निवासी राजकुमार पिता गजेंद्र यादव, बुढ़िया धनकट्टा वार्ड संख्या-14 निवासी केशव कुमार पिता नंदलाल यादव तथा अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के छातियौना वार्ड संख्या-12 निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.