लखनऊ, अप्रैल 24 -- माल,(लखनऊ)संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेटी के घर से देर रात लौट रहे अधेड़ की मोटरसाइकिल असंतुलित होकर पेड़ से लड़ जाने से मोटरसाइकिल चला रहे राजेश की मौके पर ही मौत हो गयी। गांव वालों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मुंशी खेड़ा गाँव निवासी मृतक के भाई सर्वेश ने बताया कि हमारे बड़े भाई राजेश लगभग दस दिन पहले अपनी बेटी के सिधौली में बन रहे घर को देखने गये हुये थे। वह गुरुवार देर रात मोटरसाइकिल से वापस घर मुंशी खेड़ा लौट रहे थे। आदमपुर चौराहे के पास जैसे ही पहुचे उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर से घायल हुये राजेश की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक के तीन बेटे व एक बेटी है। प्रभारी निरीक्षक नवाब अहमद ने बताया कि ग्रामीणो की सूचना पर पहुची पुलिस ने श...