मथुरा, अप्रैल 11 -- शुक्रवार की दोपहर वृंदावन और मांट के बीच यमुना में केशीघाट के समीप मोटरबोट पलटते ही चीख पुकार मच गयी। मोटरबोट सवारों की चीखें तो चंद सेकंड में यमुना की गहरायी में समा गईं लेकिन इनके बचाव के लिए यमुना के दोनों किनारे मौजूद लोगों ने जो शोर किया तो कुछ ही देर में बचाव के लिए तमाम लोग यमुना में कूद पड़े और नाविक बचाव कार्य में जुट गये। इस हादसे के बाद रेस्क्यू के लिए जहां सेना के जवान पहुंच गये, वहीं शाम को एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गयी। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है। 22 लोग बचा लिये गये हैं, जिनमें से 14 बिलकुल सही हैं और 8 का उपचार चल रहा है, वहीं पांच लोगों का अभी पता नहीं चल सका है।दोपहर तीन बजे वृंदावन के केशी घाट से 37 लोगों को लेकर मोटरबोट नौकायन के लिए बढ़ी। मोटरबोट के इंजन का शोर पर श्रद्धालुओं के भजन कीर्तन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.