मोटरयान निरीक्षक ने वाहनों की जांच की, कटा ऑनलाइन चालान
चतरा, मई 13 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। उपायुक्त के निर्देश पर ब्लॉक मोड़ के समीप मोटर यान निरीक्षक नीरज कुमार ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस मौके पर दो पहिया वाहन पिक अप ट्रक स्कूल वाहन समेत अन्य वाहनों को रोक कर उनके कागजात वाहनों के फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस और परमिट की जाँच की गई। मौके पर कई वाहनों के मालिकों ने अपने अपने वाहन के जुर्माने की राशि लगी उनका ऑनलाइन चालान काटा गया । इसके अलावा कई वाहनों को थाने में जप्त कर रखा गया। इस मौके पर मोटर यान निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि वाहन निरीक्षण के क्रम में बाइक समेत चार पहिया छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गई। सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत ऑनलाइन चालान काटे गए। इस मौके पर थाना एसआई दुखीराम महतो समेत अन्य पुलिसकर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.