मथुरा, अप्रैल 15 -- मथुरा, केशीघाट के निकट मोटर बोट हादसे में यमुना में डूबे लोगों कमें से एक पंकज का अभी तक पता नहीं लग सका है। लुधियाना से आये श्रद्धालुओं के लापता साथी पंकज की तलाश में मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने 36 बोट पर टीमों को लगाया, वहीं सात पुलिस टीमें यमुना किनारे पैदल-पैदल तलाशती रहीं, लेकिन अभी उसका सुराग नहीं लग सका है। लापता पंकज की तलाश में बुधवार को भी सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। बताते चलें कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वृंदावन के केशीघाट के सामने यमुना में मोटरबोट डूबने के दौरान सोमवार तक पुलिस प्रशासन द्वारा चलाये गये सर्च ऑपरेशन के तहत 15 श्रद्धालुओं के शवों को एनडीआरएफ-एसडीआरएफ, पीएसी गोताखोर टीमों की मदद से तलाश किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- मथुरा नाव हादसे में दो और श्रद्धालुओं के शव यमुना से बरामद, मरने वालों की संख्य...