वाराणसी, दिसम्बर 1 -- वाराणसी। मोज़ाम्बिक रेलवे के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बीएलडब्ल्यू का दौरा कर 3300 एचपी कैप गेज सीएफएम मोज़ाम्बिक लोकोमोटिव के निर्माण और गुणवत्ता का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल ने बरेका कार्यशाला के विभिन्न विभागों और डिजाइन विभाग का निरीक्षण कर निर्माणाधीन लोकोमोटिव को बेहतर बनाने के लिए चर्चा की। इसके बाद कॉन्फ्रेंस हॉल में बरेका की उपलब्धियों, तकनीकी विकास, उत्पादन और वैश्विक निर्यात पर प्रस्तुति दी गई। मोज़ाम्बिक रेलवे ने बीएलडब्ल्यू को 10 अत्याधुनिक लोकोमोटिव का निर्माण और आपूर्ति का अनुबंध दिया है, जिनमें से चार अक्टूबर में रवाना हो चुके हैं। प्रमुख मुख्य इंजीनियर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर-विद्युत अनुराग कुमार गुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.