नई दिल्ली, जुलाई 13 -- ईरान के मारे गए सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के जनाजे में शामिल एक नकाबपोश ने खूब सुर्खियां बटोरीं। कई लोगों का कहना था कि आयतुल्लाह के बेटे और ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ही नकाब पहनकर जनाजे में आए थे। हालांकि इस रहस्य से पर्दा उठ गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि आयतुल्ला का सबसे बड़ा पोता मोहम्मद जवाद खामेनेई मास्क पहनकर जनाजे में शामिल हुआ था। बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार 9 जुलाई को किया गया है। इस मौके पर एक शख्स काले मास्क में दिखाई दिया था। उसने बेसबॉल कैप लगा रखी थी। दरअसल मोजतबा खामेनेई ने सुरक्षा कारणों से इस पूरे कार्यक्रम से दूरी बना रखी थी। लेकिन जब किसी नकाबपोश को देखा गया तो कयास लगने ...