नई दिल्ली, मार्च 17 -- ईरान के नए सुप्रीम लीडर के तौर पर अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई की नाम फाइनल कर दिया गया है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह मोजतबा को भी नहीं छोड़ेंगे। जानकारी के मुताबिक जब अमेरिका और इजरायल ने मिलकर खामेनेई के कार्यालय और आवास पर हमला किया, उससे कुछ देर पहले ही मोजतबा घर से बाहर निकले थे। ऐसे में उनकी जान बच गई। 'द टेलिग्राफ' के मुताबिक अमेरिका के इस हमले में खामेनेई के परिवार के सदस्यों के साथ कई सीनियर कमांडर भी मारे गए थे। रिपोर्ट में कहा गया, ईश्वर की ही इच्छा थी कि मोजतबा की जान बच गई। वह आवास से कुछ दूरी पर ही किसी काम से गए थे। खामेनेई के ऑफिस के हेड ऑफ प्रोटोकॉल मजहर हुसैनी ने बताया कि वह घर के जीने के ही पास पहुंचे थे कि मिसाइल से हमला हो गया। यह भी पढ़ें- पाक में हाहाकार! इस दिन के बाद खत्म हो ज...