नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- लंदन के सबसे प्रतिष्ठित इलाकों में से एक पैलेस ग्रीन स्थित आलीशान पेंटहाउस अब बिक्री के लिए रखे गए हैं। इनमें से एक की प्रस्तावित कीमत करीब 12 मिलियन पाउंड (लगभग 140 करोड़ रुपये) है। इसी इमारत में मौजूद दूसरे पेंटहाउस को पहले 16.75 मिलियन पाउंड में खरीदा गया था। दोनों संपत्तियों की कुल खरीद कीमत करीब 36 मिलियन पाउंड (लगभग 450-460 करोड़ रुपये) बताई जा रही है। संडे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ये दोनों अपार्टमेंट ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई से जुड़े माने जा रहे हैं। सरकारी रिकॉर्ड में इनके मालिक ईरानी बैंकर अली अंसारी दर्ज हैं। ये प्रॉपर्टीज ब्रिटिश राजधानी में इजरायली दूतावास के बेहद करीब 3ए पैलेस ग्रीन में स्थित हैं। डेली मेल ने आतंकवाद और सुरक्षा विशेषज्ञ के हवाले से बताया कि यहां से 50 मीटर से भी कम दूरी...