बिजनौर, सितम्बर 9 -- मोचीपुरा हाईवे कट को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर किसान एवं आमजन भारी संख्या में उपस्थित रहे। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) की ओर से क्षेत्र के किसानों और आम व्यक्ति को न्याय मिलने तक तथा मोचीपुरा हाईवे कट की समस्या का उचित समाधान होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे और किसानों का समर्थन किया। धरना स्थल पर प्रांतीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह, भोपाल राठी, नवीन राजपूत, हिमांशु चौधरी, गजेंद्र सिंह, मोनींदर सिंह, उज्जवल काकरान, विदेश पाल सिंह, धीर सिंह, उदयवीर सिंह, करणवीर ठाकुर, शेर सिंह, ऋतुल सैनी, आसाराम, दिलशाद प्रधान, नीरज सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...