गया, मार्च 23 -- बोधगया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत मोचारिम गांव में सोमवार को राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत गया जिला संयुक्त औषधालय के तत्वाधान आयुष ग्राम स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रमाकांत कुमार ने भगवान धन्वंतरी का पूजन व दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान भगवान धन्वंतरी के अवतार एवं आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गयी। योग प्रशिक्षक मनीष कुमार ने स्थानीय ग्रामीणों, छात्रों और महिलाओं को योग व प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लाभ बताए। शिविर में 500 से अधिक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथिक दवाएं वितरित की गयी। साथ ही रक्तचाप और शुगर की जांच भी की गयी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण...