नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- आम आदमी पार्टी (AAP) 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए 26 नवंबर को मोगा में रैली आयोजित करेगी। पार्टी के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाली इस रैली में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे। पार्टी की ओर से अब तक घोषित सभी 71 उम्मीदवारों के भी एक मंच पर मौजूद रहने की संभावना है। रैली में पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके जरिए पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों को सामने रखेगी। साथ ही, भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के कामकाज और अगले पांच वर्षों के लिए विकास की प्राथमिकताओं पर भी चर्चा होने की संभावना है। AAP ने पंजाब की 117...