मोगलहा वन रक्षक चौकी झाड़ियों में तब्दील
बहराइच, अप्रैल 16 -- तेजवापुर ब्लॉक क्षेत्र के मोगलहा स्थित वन रक्षक चौकी के चारों ओर घनी झाड़ियां और वनस्पतियां उग आई हैं, जिससे पूरा परिसर जंगल जैसा दिखाई दे रहा है। वर्षों से समुचित साफ-सफाई और रखरखाव न होने के कारण चौकी की स्थिति दयनीय हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग की यह चौकी कभी क्षेत्र में वन सुरक्षा और निगरानी का महत्वपूर्ण केंद्र हुआ करती थी, लेकिन अब यहां देखरेख का अभाव साफ झलकता है। चौकी के आसपास उगी झाड़ियों के कारण न केवल इसकी पहचान धुंधली हो गई है, बल्कि असामाजिक तत्वों के जमावड़े की आशंका भी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- झाड़ियों में तब्दील हुआ पुलिस सहायता केंद्र चौकी के बाहर लगा बोर्ड भी जर्जर हालत में है, जिस पर लिखी जानकारी स्पष्ट रूप से पढ़ी नहीं जा सकती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.