बेगुसराय, अप्रैल 2 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोख्तियारपुर भावा बहियार में गुरुवार की दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गयी। इससे देखते ही देखते करीब 20 बीघा खेतों में पककर तैयार गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह से राख हो गयी। फसल जलने के बाद मोख्तियारपुर, बिशनपुर, गेंहुनी और कैदराबाद गांव के करीब तीन दर्जन से अधिक परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गये। इस घटना में किसान उमेश चौरसिया, निरंजन कुमार, सुमंत कुमार, महेश चौरसिया, प्रेम कुमार, संजीव कुमार महतो, राम सेवक राय, उमेश राय, दरोगी प्रसाद चौसरिया, दिनेश चौरसिया सहित तीन दर्जन से अधिक किसानों की फसल जली है। अब किसानों ने सरकारी स्तर से मुआवजे दिलाने की मांग प्रशासन से की है। बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे खेत के ऊपर से गुजरने वाले बिजली तार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.