मोक्ष सप्तमी पर नसिया जी में गूंजे भगवान के जयकारे
इटावा औरैया, अगस्त 19 -- इटावा। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र नसिया जी में मोक्ष सप्तमी के पावन अवसर पर भगवान पार्श्वनाथ का निर्वाण महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की पूजा-अर्चना कर निर्वाण लाडू अर्पित किया। सुबह से ही अतिशय क्षेत्र नसिया जी में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। विधि-विधान के साथ धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। भगवान श्री पार्श्वनाथ के जयकारों और भक्ति भाव से पूरा जिनालय भक्तिमय नजर आया। मोक्ष सप्तमी जैन धर्म में विशेष धार्मिक महत्व रखती है। भगवान के निर्वाण की स्मृति में निर्वाण लाडू अर्पित करने की परंपरा है। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ इस धार्मिक परंपरा में सहभागिता की और भगवान श्री पार्श्वनाथ के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। यह भी पढ़ें- निर्मल सेवा सदन से निकली पार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.