कोडरमा, अगस्त 12 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाणभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखरजी, मधुबन में भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण महोत्सव को लेकर जोर शोर से तैयारी चल रही है। मोक्ष सप्तमी के अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालुओं के मधुबन पहुंचने की संभावना है। इसको लेकर कोडरमा जिले के भी जैन श्रद्धालु पारसनाथ पर्वत की वंदना कर भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण स्थल स्वर्णभद्र टोंक पर निर्वाण लाडू अर्पित करेंगे। 19 अगस्त को मोक्षसप्तमी है। इसको लेकर कोडरमा में भी जैन धर्म के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- मधुबन में भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण महोत्सव को लेकर जोर शोर से तैयारीजैन धर्म में मोक्ष कल्याणक दिवस बताया जाता है कि सावन सुदि सप्तमी के दिन जैन धर्म के 23वें तीर्थ...