मोक्ष प्राप्ति के इच्छुक व्यक्ति के लिए ज्ञान और योग दोनों आवश्यक है : स्वामी वेदानंद जी महाराज
गोड्डा, जून 10 -- ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि । ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंजराडीह सत्संग भवन परिसर में आयोजित एक दिवसीय संतमत सत्संग मंगलवार की देर शाम सफलता पूर्वक संपन्न हो गया।इस सत्संग में पहुंचे स्वामी वेदानंद जी महाराज ने सत्संग के दौरान प्रवचन करते हुए सत्संग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि मोक्ष प्राप्ति के इच्छुक व्यक्ति के लिए ज्ञान और योग दोनों आवश्यक हैं।केवल धन देकर शरीर को बचाया जा सकता है, लेकिन ज्ञान व योग के बिना आत्मिक उत्थान संभव नहीं है। उन्होंने संतमत ज्ञान को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि धर्म की रक्षा के लिए आवश्यकता पड़ने पर संत भी शस्त्र उठा सकते हैं। ज्ञानयुक्त योग ही मोक्ष के मार्ग को प्रशस्त करता है।आचार्य ने योग के आठ अंग-यम, नियम, आसन, प्राणायाम, धारणा, ध्यान और समाधि पर भी विस्तार से च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.