वाराणसी, अगस्त 11 -- वाराणसी अमित वर्मा। वाराणसी में लक्सा के गेस्ट हाउस में ठहरे महाराष्ट्र के रायगढ़ निवासी कारोबारी की रविवार को बीमारी से मौत हो गई। इधर दूसरे दिन सोमवार को कमरे में मां और बेटे ने जान दे दी। कर्मचारियों की सूचना पर लक्सा पुलिस पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। दोनों ने सल्फास खाकर जान दी है। कमरे से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जाता है कि कारोबारी की बीमारी ठीक नहीं होने के बाद तीनों धार्मिक यात्रा पर निकले थे। जान देने को मोक्ष की चाहत से जोड़ा जा रहा है। काशी को मोक्ष की नगरी भी कहा जाता है। काफी लोग गंभीर बीमारियों और बुजुर्ग होने पर यहां आकर निवास करते हैं और शरीर त्यागते हैं। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खारगढ़ पनवेल निवासी 53 वर्षीय विशाल विनय मुखर्जी, उनकी 50 वर्षीय पत्नी जया मुखर्जी, बेटा 29 वर्षीय ई...